Wednesday, November 14, 2018

पांच बड़ी ख़बरें: मोल-भाव में सबसे माहिर हैं भारतीय: डोनल्ड ट्रंप

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत को व्यापार समझौतों के नज़र से एक शानदार मोल-भाव करने वाला बताया. ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि अमरीका और भारत के बीच गहरे रिश्ते हैं और मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी दोस्ती के लिए आभारी हूं.
ये बात उन्होंने व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान कही. उन्होंने कहा, "हम भारत के साथ बेहतर ट्रेड समझौते करना चाहते हैं लेकिन वो मोल-भाव में माहिर हैं. यक़ीनन वे इसमें सबसे अच्छे हैं. इसलिए हमें मेहनत करनी पड़ रही है, लेकिन कोशिश जारी है."
अमरीकी राष्ट्रपति ने अपने प्रशासन के क़रीब दो दर्जन भारतीय मूल के अमरीकी अधिकारियों को भी न्योता दिया था. इनमें अमरीका में भारतीय राजदूत नवतेज सिंह सारना और उनकी पत्नी डॉ. अविना सारना भी शामिल थीं.
व्हाइट हाउस में साल 2003 में पहली बार दिवाली समारोह हुआ था. तब जॉर्ज डब्ल्यू बुश अमरीका के राष्ट्रपति थे. लेकिन वह कभी ख़ुद इस समारोह में शामिल नहीं हुए. साल 2009 में बराक ओबामा अमरीका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बने जिन्होंने ख़ुद व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह में हिस्सा लिया.
तरलता की दिक़्क़त से निपटने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) 15 नवंबर को सरकारी बॉन्ड्स की ख़रीद के ज़रिये अर्थव्यवस्था में 12 हज़ार करोड़ रुपये डालेगा.
केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को कहा कि आर्थिक प्रणाली में नकदी की स्थिति के आकलन और उसकी स्थायी ज़रूरत को देखते हुए ये फ़ैसला लिया गया है. बाज़ार में नकदी संकट सितंबर से बना हुआ है.
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के सीईओ बिनी बंसल ने बदसलूक़ी के आरोप लगने के बाद पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. वॉलमार्ट ने छह महीने पहले ही कंपनी का अधिग्रहण किया था.
वॉलमार्ट ने बताया है कि बिनी बंसल ने 'गंभीर व्यक्तिगत बदसलूक़ी' के मामले में चल रही अंदरूनी जांच के कारण इस्तीफ़ा दिया है. हालांकि जांच में आरोपों के पक्ष में कोई सुबूत नहीं मिला, लेकिन 'दूसरी कई ख़ामियां सामने आई हैं.'
कंपनी ने बिनी बंसल पर लगे आरोपों के संबंध और ब्योरे नहीं दिए हैं. हालांकि एक साझा बयान में फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट की ओर से कहा गया है कि उन्होंने स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया में 'पारदर्शिता नहीं दिखाई.'
कर्मचारियों को लिखे ईमेल में बिनी बंसल ने लिखा है, "आरोपों से मैं हैरान हूं और मैं उन्हें ख़ारिज़ करता हूं."
ग़ज़ा में हमास और इसरायली सेनाओं के बीच जारी संघर्ष के मामले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक आपात बैठक हुई. लेकिन, हिंसा को रोकने को लेकर कोई कदम उठाने पर अभी फैसला नहीं हुआ है.
वहीं, फलस्तीनी गुटों ने मिस्र की मध्यस्थता में संघर्षविराम पर हामी भर दी है. उन्होंने कहा है कि अगर दूसरे पक्ष की ओर से संघर्षविराम दिखता है तो वे उस पर नज़र रखेंगे. वहीं इसरायल ने कहा है कि जब ज़रूरी होगा वे वहां हवाई हमले जारी रखेंगे. इसरायली हमलों में कम से कम छह फलस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है. हमास के लड़ाकों ने भी इसरायल सीमा के अंदर रॉकेट दागे हैं, जिनमें एक नागरिक की मौत हुई है.

Wednesday, October 17, 2018

पाक के 10 बार सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान पर भारतीय सेना ने कहा-

ई दिल्ली. भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान आर्मी के 10 बार सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा- भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी करेगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनका (पाक) का बयान किस संदर्भ में आया।
हाल ही में पाक आर्मी प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने शनिवार को लंदन में कहा था कि अगर भारत ने अब एक बार भी सर्जिकल स्ट्राइक की तो वह इसके जवाब में 10 सर्जिकल स्ट्राइक कर देगा। इस दौरान उनके साथ पाक आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा भी मौजूद थे।
भारत में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को लेकर रणबीर सिंह ने कहा- हमारे सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी हालात में कोई बदलाव नहीं आया। हमें जानकारी मिली है कि पाक में प्रशिक्षित आतंकी लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने बताया- सीमा के भीतर बनाए गए हमारे तंत्र घुसपैठ रोकने में काफी कामयाब हैं। इसी वजह से हम बड़ी संख्या में आतंकियों को मारने में कामयाब हो रहे हैं।
भारतीय सेना ने 26 सितंबर 2016 को पीओके में 3 किलोमीटर तक अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इस दौरान 40 से ज्याादा आतंकी मारे गए थे। सेना ने यह कार्रवाई उरी में आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले के जवाब में की थी।
मेरठ. आर्मी इंटेलीजेंस ने जासूसी के आरोप में सेना के एक जवान से पूछताछ की। जवान मेरठ के कैंटोनमेंट बोर्ड में बतौर सिग्नल मैन तैनात था। सूत्रों के मुताबिक, पिछले तीन महीने से जवान की एक्टिविटी पर सेना का खुफिया विभाग नजर रखे हुए था। आरोप है कि जवान सेना की कुछ सूचनाओं को साझा करता हुआ पाया गया।

जवान उत्तराखंड का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है। उस पर आरोप है कि वह करीब 10 माह से व्हाट्सअप के माध्यम से पाकिस्तान के किसी नंबर से संपर्क में था और अहम जानकारियां दे रहा था

दो साल से मेरठ कैंट में तैनात है जवान: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार जवान करीब दो साल से मेरठ कैंट के सिग्नल रेजीमेंट में तैनात है। कई महीनों से यह खुफिया एजेंसियों के रडार पर था। हाल ही संदेह पुख्ता होने पर 9 अक्तूबर को उसे हिरासत में ले​ लिया गया, लेकिन मामला सेना से जुड़ा होने के चलते जवान की पहचान गोपनीय रखी गई है।

ब्रह्मोस जासूसी प्रकरण से जुड़ा होने का संदेह: आर्मी इंटेलीजेंस मान रही है कि यह जवान भी ब्रह्मोस जासूसी प्रकरण से जुड़ा हो सकता है। जवान ने भी सोशल मीडिया के जरिए संवेदनशील सूचनाएं लीक की हैं। पश्चिमी कमान से संबंधित गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया के जरिए किसी को भेजी गई हैं। आरोपों की पुष्टि होने के बाद जवान को कोर्ट मार्शल किया जाएगा।

जांच के सिलसिले में चंड़ीगढ़ जाएगी टीम: आरोपी जवान जिस यूनिट में तैनात था, उसका हेडक्वार्टर चंड़ीगढ़ में है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई और जांच-पड़ताल के लिए जवान को चंडीगढ़ ले जाया गया है।

जासूसी के आरोप में नागपुर से इंजीनियर हुआ था गिरफ्तार
इससे पहले आठ अक्टूबर को यूपी एटीएस और मिलिट्री इंटेलीजेंस ने जासूसी के आरोप में नागपुर स्थित रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन के सीनियर इंजीनियर निशांत अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि उसने नागपुर में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट से अहम तकनीकी जानकारियां चोरी कर अमेरिका और पाकिस्तान को बेची है।

Monday, September 17, 2018

हिना खान भी रहेंगी घर में, इस वजह से परफॉर्म से इंकार

बिग बॉस के 12 सीजन के लिए इंतजार आज खत्म हो जाएगा. रात 9 बजे इसका भव्य आगाज होगा. एक बार फिर
बि‍ग बॉस के घर में चार कंटेस्टेंट की एंट्री का वीडियो जारी हुआ है. इसमें सुरभि राणा कीर्ति वर्मा, रोशमी बनिक और मितल जोशी शामिल हैं. वीडियो में इस बार भाग लेने वाली एक विचित्र जोड़ी की कहानी बताई गई है.  कोलकाता की मेकअप आर्टिस्ट मित्तल जोशी और बिजनेस करने वाली रोशमी बानिक की कहानी है. दोनों दुश्मन के तौर पर बिग बॉस में एंट्री कर रही हैं. दोनों कभी दोस्त थे पर गलतफहमी के चलते दोनों दोनों के बीच मनमुटाव पैदा हो गए.
इसे होस्ट करने जा रहे हैं.
बिग बॉस के इस सीजन में जहां दर्शक नए कंटेस्‍टेंट से रूबरू होंगे. वहीं पिछले सीजन्‍स के कुछ कंटेस्‍टेंट भी नजर आने वाले हैं. बिग बॉस 11 की विजेता शिल्‍पा शिंदे और सीजन 10 के विजेता मनवीर गुर्जर शुरुआती एपिसोड में घर में दि‍खेंगे. वहीं हिना खान भी शुरुआती कुछ एपिसोड्स में घर में रहेंगी. हिना ने बताया कि वे अपनी रिहर्सल नहीं कर पाई हैं, इसलिए प्रीमियर के दौरान डांस परफार्म नहीं करेंगी. उन्‍होंने अपना वीडियो जारी किया है.
फिलहाल जिन कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म हो चुके हैं, उनमें दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, नेहा पेंडसे, करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे, अनूपजलोटा, श्रीसंत, जसलीन मठरू, सुरभि राणा-कीर्ति वर्मा, रोशमी बनिक और मितल जोशी, दीपक ठाकुर-उर्वशी वाणी, शिवाशीष मिश्रा-सौरभ पटेल, सभा खान आर सोमी खान, रोमिल चौधरी- निर्मल सिंह शामिल थे.
डायरेक्टर नितिन कक्कड़ ने साल 2012 में फिल्म फिल्मि‍स्तान डायरेक्ट की, जिसे बहुत सराहा गया. फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया. इसके बाद  नितिन ने कुछ और फिल्में डायरेक्ट की, जिनका नाम रामसिंह चार्ली और मित्रों है. मित्रों साल 2016 में आई तेलुगु फिल्म पेली छुपूलू का हिंदी वर्जन है. फिल्म के ट्रेलर को काफी सराहा गया है. पढ़‍िए समीक्षा.
कहानी:
फिल्म की कहानी  गुजरात के रहने वाले जय (जैकी भगनानी) की है, इसने इंजीनियरिंग की है, लेकिन पूरे दिन घर में बैठकर अजीब हरकतें करता है, जिसकी वजह से जय के घरवालों को लगता है कि जब उसकी शादी हो जाएगी तो वह जिम्मेदारियों पर ध्यान देने लगेगा और इसी चक्कर में जय के घरवाले अवनी (कृतिका कामरा) से उसकी शादी की बात करते हैं. रिश्ता लेकर उनके घर पहुंच जाते हैं. जय के साथ उसके दोनों दोस्त (प्रतीक गांधी और शिवम पारेख) हमेशा उसके साथ रहते हैं. अवनी के साथ मुलाकात के बाद कहानी में बहुत सारे मोड़ आते हैं और अंततः एक रिजल्ट आता है जिसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी.
क्यों देख सकते हैं:
फिल्म की कहानी अच्छी है और स्क्रीनप्ले भी बढ़िया लिखा गया है. खास तौर पर फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी दिलचस्प है और सेकंड हाफ में कहानी में थोड़ा ठहराव आता है. फिल्मी गुजरात के फ्लेवर और वहां की जगहों को बड़े अच्छे तरीके से डायरेक्टर नितिन कक्कड़ ने दर्शाया है जिसकी वजह से विजुअल ट्रीट बढ़िया है. फिल्म का कोई भी किरदार लाउड नहीं है जो कि अच्छी बात है. फिल्म का संवाद, डायरेक्शन, सिनेमेटोग्राफी अच्छा है. कई सारे ऐसे पल भी आते हैं जिनसे एक आम इंसान और मिडिल क्लास फैमिली कनेक्ट कर सकती है. जैकी भगनानी एक तरह से अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनय में दिखाई देते हैं वही फिल्मों में डेब्यू करती हुई कृतिका कामरा ने किरदार के हिसाब से बढ़िया काम किया है. नीरज सूद, प्रतीक गांधी, शिवम पारेख और बाकी किरदारों का काम सहज है. फिल्म के गाने कहानी के साथ-साथ चलते हैं और बैकग्राउंड स्कोर भी बढ़िया है. आतिफ असलम का गाया हुआ गाना चलते चलते और सोनू निगम का गाना भी कर्णप्रिय है, वह रिलीज से पहले कमरिया वाला गीत ट्रेंड में है जो कि देखने में भी अच्छा लगता है. एक तरह से फिल्में कहानी के साथ-साथ ड्रामा इमोशन गाने और हंसी मजाक का फ्लेवर है जो इसे संपूर्ण फिल्म बनाता है.
कमज़ोर कड़ियां:
फिल्म की कमजोर कड़ी इसका सेकंड हाफ है जो कि थोड़ा धीमे चलता है इसे दुरुस्त किया जाता तो फिल्म और भी क्रिस्प हो सकती थी. कुछ ऐसी भी जगह है जहां कॉमेडी पंच बहुत जल्दी से आते हैं और निकल जाते हैं जिसकी वजह से शायद वह हंसी का पल हर एक दर्शक को समझ में भी ना आए.
बॉक्स ऑफिस :
फिल्म की अच्छी बात यह है कि इस का बजट कम है और इसे रिलीज भी अच्छे पैमाने पर किया जा रहा है. ट्रेलर से जिन्होंने इस फिल्म को देखने का मन बना रखा है वह बिल्कुल भी निराश नहीं होंगे और वर्ड ऑफ माउथ से यह फिल्म अच्छा मकाम हासिल कर सकती है.